Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में रेल हड़ताल से हजारों यात्री फंसे

Published

on

Loading

कोलंबो, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह कर रहे श्रीलंका रेल यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जिसके कारण गुरुवार को हजारों यात्री फंस गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह अप्रत्याशित हड़ताल बुधवार शाम को शुरू की गई, जब सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसके कारण पूरे देश की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

राजधानी में फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक तनावपूर्ण स्थिति सामने आई जब यात्रियों को बताया गया कि गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

नाराज यात्रियों ने रेलवे यूनियनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप स्थिति को शांत करने के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए गए।

यूनियनों ने हड़ताल शुरू करते हुए आरोप लगाया कि कनिष्ठ ट्रेन चालकों के एक समूह को सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लंघन करके नियुक्त किया गया है। वह अभी भी प्रशिक्षण कर रहे हैं।

यूनियनों ने सरकार से इस मामले की जांच करने और प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने का आग्रह किया।

इस हड़ताल के कारण हजारों रेल यात्रियों को विशेष बसों में देखा गया। यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर पहुंचाने के लिए विशेष लक्जरी बसों को भी स्टेशनों के बाहर खड़ा किया गया है।

हड़ताल के कारण कोलंबो और उसके बाहरी इलाकों में गंभीर ट्रैफिक जाम भी लगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending