Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अरविंद केजरीवाल को ऐतिहासिक क्षति, चोरी हुई फेवरेट ब्लू कार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा कई वर्षों तक इस्तेमाल की गई नीले रंग की वैगन-आर कार गुरुवार को चोरी हो गई। दिल्ली सचिवालय के बाहर हुई चोरी की इस घटना में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फिलहाल यह कार आप पार्टी की एक कार्यकर्ता इस्तेमाल कर रही थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुंदन शर्मा ने जनवरी 2013 में केजरीवाल को यह कार उपहार में दी थी।

सीएम की यह कार ‘आप मोबाइल’ भी कहा जाता था और 2014 में यह कार खूब सुर्खियों में रही थी जब दिल्ली पुलिस के विवादास्पद खिलाफ प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल इस कार का इस्तेमाल कैंप करने और सोने के लिए भी करते थे।

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि फिलहाल इस कार को एक महिला कार्यकर्ता वंदना इस्तेमाल कर रही थी। वह आप पार्टी की मीडिया सेल में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह कार को सचिवालय के बाहर खड़ा कर अंदर गई थीं। कुछ देर बाद वह जब बाहर लौटीं तो देखा कि वहां से गाड़ी गायब है।

नीले रंग की ये छोटी कार अरविंद केजरीवाल के आम आदमी वाली छवि से मैच करती थी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, “कार दिल्ली सचिवालय के बाहर खड़ी थी। दोपहर एक बजे के करीब किसी ने इसे वहां से उठा लिया।”

बता दें कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल9सीजी 9769 है। आपको बता दें कि केजरीवाल की यह नीली कार उनके साथ हर वक्त नजर आती थी। पहली बार जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्हें अक्सर इसी कार में सवार देखा जाता था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending