मनोरंजन
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत से होंगी श्रद्धा शशिधर
मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| बेंगलुरू की रहने वाली श्रद्धा शशिधर अमेरिका में 26 नवंबर को होने वाली प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स पैजंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अभिनेता शाहिद कपूर ने उन्हें यहां यामाहा फैसिनो मिस दीवा और मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 का ताज पहनाया था। बयान के मुताबिक, शाहिद ने बुधवार को यामाहा फास्कीनो मिस दीवा – मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 की विजेता श्रद्धा को ताज से सम्मानित किया था।
वहीं इस प्रतियोगिता में मिस पेडेन ओंग्मु नामग्याल (सिक्किम) मिस दीवा सुप्रानेशनल 2017 से सम्मानित की गईं और अपेक्षा पोरवाल (मुंबई) मिस दीवा 2017 की सेकंड रनर-अप बनीं।
निर्णायक मंडल में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता, अभिनेता राजकुमार राव, फिल्म निर्माता कबीर खान, मुक्केबाजी चैंपियन विजेंद्र सिंह और 2016 की मिस यूनिवर्स-आइरिस मित्तेनेयर जैसे दिग्गज शामिल हुए।
वहीं लारा ने कहा, यह एक अद्भुत यात्रा रही है, सभी लड़कियां अपने आप में विजेता हैं, हालांकि केवल एक ही विजेता हो सकता है, तो पैनल के सदस्यों के लिए 15 में से एक विजेता चुनना मुश्किल था, सभी प्रतिभाशाली और होनहार हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन