Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय, करण ने ‘केसरी’ के लिए मिलाया हाथ

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्मकार करण जौहर ने सारगढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म ‘केसरी’ के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के 2019 की होली पर रिलीज किए जाने की योजना है। करण ने मंगलवार को ट्विटर पर इस फिल्म की जानकारी साझा की।

उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कहा, अक्षय कुमार और करण जौहर भारत के सबसे साहसी युद्धों में से एक पर आधारित कहानी को प्रस्तुत करेंगे। अक्षय कुमार अभिनीत अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘केसरी’ 2019 की होली पर रिलीज होगी।

करण ने तस्वीर के कैपशन में लिखा, इस असाधारण और साहसी कहानी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अक्षय कुमार, ‘केसरी’ होली 2019।

वहीं, अक्षय ने भी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, इस फिल्म को लेकर मैं निजी और भावात्मक रूप से बहुत उत्साहित हूं। केसरी 2019 की होली पर रिलीज हो रही है।

फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending