प्रादेशिक
देवरिया: ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि वारदात की वजह पुरानी रंजिश है।
पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा दास निवासी डॉ. अब्दुल खालिद (&5) देवरिया के बघौचघाट स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। कुशीनगर के थाना कसया निवासी राम इकबाल से उनकी पुरानी रंजिश थी।
वह अस्पताल की ड्यूटी खत्म कर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी कार से निकले थे। रास्ते में अस्पताल से एक किलोमीटर दूर नहर पर डॉ. खालिद को बाइक सवार राम इकबाल ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी राकेश शंकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पिछले तीन साल से पीएचसी बघौचघाट में तैनात डॉ. खालिद, सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी के दामाद थे।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश