Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

..नहीं रहीं लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट

Published

on

Loading

पेरिस, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट का निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं।

बीबीसी ने गुरुवार को जानकारी दी कि उन्होंने बीती रात को घर में ही आखिरी सांस ली।

साल 2017 में उनकी कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था। वह विश्व की सबसे धनी महिला भी थीं।

उन्होंने वर्ष 2012 में कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया था और उसके बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर कम ही देखा गया लेकिन वह उम्र बढ़ने की वजह से भूलने की बीमारी का पता चलने के बाद शोषण मामले के कारण सुर्खियों में रहीं।

कंपनी के चेयरमैन और सीईओ जीन पॉल एगॉन ने कहा, हम लिलियन बेटनकोर्ट को हमेशा सराहते रहे। वह हमेशा ही लॉरियल, कंपनी और इसके कर्मचारियों से जुड़ी रहीं।

उन्होंने कहा, लिलियन का कंपनी की सफलता में योगदान रहा है। सौंदर्य से परिपूर्ण महिला हमें छोड़कर चली गई और हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।

समाचर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वर्ष 1952 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने लॉरियल की बागड़ोर संभाली थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending