Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नवरात्रि पंडाल में हुई ‘पटेल की..’ के गरबा की शूटिग

Published

on

Loading

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)| ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी’ के निर्देशक संजय छैल ने बताया कि फिल्म के गरबा गीत की शूटिंग जुहू में नवरात्रि के लिए लगे पंडाल में ही हुई है।

संजय छैल ने बताया, मेरी फिल्म पंजाबी और गुजराती पृष्ठभूमि पर है। दोनों संस्कृतियां देवी माता (भगवान) को पूजती हैं। नवरात्रि और जगराता हमारे खून में है, इसलिए मेरी फिल्म में गरबा और जगराता है। वहीं जगराता गीत की शूटिंग के दौरान उत्साह का माहौल था। हमने जुहू में 7000 गरबा खेलने वालों के साथ असली नवरात्रि पंडाल में गीत की शूटिंग की।

इसकी शूटिंग लगातार तीन दिनों तक चली। ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

भोलेनाथ सिनेमा और सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending