ऑफ़बीट
VIDEO: लड़की ने 6 घंटे खुद के साथ कुछ भी करने की इजाज़त क्या दी, लोगों ने NAKED कर ब्लेड से काट डाला शरीर
कहते है कि, इंसान की सोच ही उसे दूसरों की निगाहों में उठाती गिराती है। जिस तरह से हम समाज को अपना दर्पण मानते है ठीक उसी तरह हम सोच को इंसान का प्रतिबिम्ब कहते है। अगर अप अपनी सोच से गिर गए तो जीवन में आपको कभी कोई नहीं उठा सकता। आज जो खबर हम आपको सुनाने जा रहे है वो आपको सिर्फ हैरान ही नही कुछ पल के लिए खामोश भी कर देंगी।
टली के नेपल्स शहर में हुई इस परफॉरमेंस को लोग आज भी याद रखते हैं। परफॉरमेंस साल 1974 में हुई थी। मरीना इसके बारे में आज भी बात करती हुई देखी जाती हैं। 6 घंटे चली इस परफॉरमेंस में मरीना ने कुछ भी नहीं किया था।
वो सारे कपड़े उतारकर बस खड़ी रहीं। पास में एक टेबल था। टेबल पर 72 चीजें रखी हुई थीं। वहां आए लोगों को उन 72 चीजों में अपनी पसंद की चीज से मरीना के साथ कुछ भी करना था।
आइये जानते है पहले तो उनके करीब केवल फोटोग्राफर आए। फिर लोग आने शुरू हो गए। पहले तो केवल उन्हें देखते रहे.कुछ ने उन्हें हिलाया-डुलाया। हाथ-पांव हिलाए।
उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर खड़ा कर दिया.फिर लोग टेबल की ओर बढे. टेबल पर सुंदर वस्तुओं से लेकर खतरनाक वस्तुएं थीं। पंख और फूल थे। ब्लेड, चाकू और बंदूक भी थे।
लोगों ने मरीना के ऊपर चीजें टांग दीं। उसे रस्सी से बांधा। एक व्यक्ति ने उन्हें ब्लेड से काट दिया। एक और व्यक्ति ने उन्हें लोडेड बंदूक खुद पर तानने के लिए कहा। एक व्यक्ति ने उन्हें नग्न कर उनका शरीर जहां-तहां छुआ लोगों को इसपर भी सुकून नहीं पड़ा। उन्होंने मरीना के शरीर में कांटे भोंक दिए।
जब परफॉरमेंस ख़तम हुई, यानी 6 घंटे बाद, मरीना ने कमरे में चलना शुरू किया। हर एक व्यक्ति के पास गईं। आंखों में आंखें डालकर खड़ी हो गईं। वे लोग जो उनको कुछ देर पहले हैरेस कर रहे थे। अब उनकी आंखों में भी नहीं देख पा रहे थे।
मरीना ने उन्हें उनके अंदर का राक्षस दिखा दिया था। मरीना ने बाद में कहा, हम वो लोग हैं, जो हिंसा करने के पहले एक पल भी नहीं सोचते. हम क्रूर हैं। और शायद हमें मरीना जैसी कोई स्त्री मिल जाए, तो हम उसका यौन उत्पीड़न कर उसके कच्चा खा जाएं।
फ़िलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगो को अंदर तक झंकझोर रहा है। जिसने उन्हें दिखा दिया की वह क्या सोंचते है।
आप भी देखिये यह निर्मम वीडियो-
https://youtu.be/Qlbrsh0jKLY
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
फैशन33 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश