Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिनलैंड चाकूबाजी आतंकवादी हमला था : पुलिस

Published

on

Loading

हेलसिंकी, 19 अगस्त (आईएएनएस)| फिनलैंड के तुर्कू शहर में आम नागरिकों पर चाकू से किए गए हमले को आतंकवादी हमला करार दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, घटना की जांच शुरुआत में हत्या के तौर पर की गई, लेकिन रात तक मिली और जानकारियों को देखते हुए, इसकी जांच अब हत्या के अलावा आतंकवादी मंशा के तहत किए गए हमले के तौर पर भी की जा रही है।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, पुलिस शुक्रवार की रात कई जगहों पर छापेमारी की।

पुलिस ने हमलावर के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और फिर हिरासत में ले लिया। 18 वर्षीय हमलावर मोरक्को का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है, लेकिन सार्वजनिक नहीं किया गया है।

तुर्कू के पुतोरी बाजार चौक इलाके में शुक्रवार को चाकू से यह हमला हुआ। हमले में मारे गए दोनों व्यक्ति फिनलैंड के नागरिक थे। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल हुए आठ व्यक्तियों में इटली का एक और स्वीडन के दो नागरिक शामिल हैं।

स्वीडन के 44 वर्षीय नागरिक केंट स्वेनसन ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को हाथ में बड़ा सा चाकू लिए हुए दौड़कर लोगों को चाकू से घायल करते हुए देखा था।

स्वेनसन ने कहा, यह वास्तव में बेहद डरावना था। हम चौराहे के पास ही बैठे हुए थे, तभी एक महिला बहुत तेजी से चीखी और उसके ठीक सामने चाकू थामे खड़ा व्यक्ति लोगों पर चाकू से हमला कर रहा था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending