Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली: 12वीं की छात्रा की उसी के दोस्त ने की गला दबाकर हत्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 12वीं क्लास की छात्रा की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़ने ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, लड़के ने छात्रा के शाम को एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। पार्क में बैठकर दोनों ने काफी देर तक बात की। हालांकि इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात से गुस्साए लड़के ने लड़की का गला दबा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का इसके बाद घबरा गया और वहां से सीधे घर चला आया।

उधर, जब काफी देर तक लड़की वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोई सफलता न मिलने पर लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने लड़की के शव को पार्क से बरामद कर लिया।

उधर, पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जब लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल में पीड़िता का सीनियर था।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending