Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शरद यादव जद (यू) संसदीय दल के नेता पद से हटाए गए

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)| जनता दल (युनाइटेड) ने शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को पार्टी संसदीय दल के प्रमुख पद से हटा दिया है। जद (यू) ने एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने के कारण पार्टी के बागी सांसद अली अनवर अंसारी को संसदीय दल से बाहर कर दिया था।

जद (यू) संसदीय दल के नेता के तौर पर पार्टी के राज्यसभा सांसद राम चंद्र सिंह के नाम की चर्चा चल रही है।

जद (यू) सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को शरद यादव को संसदीय दल के नेता पद से हटाए जाने के फैसले की सूचना दे दी गई है।

अनवर अली और शरद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ राज्य में नई सरकार गठित करने के फैसले का विरोध करते रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending