मनोरंजन
‘हवाएं’ बारिश में ही जारी करना चाहता था : शाहरुख
मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)| आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के अभिनेता और निर्माता शाहरुख खान का कहना है कि वह गीत ‘हवाएं’ बारिश में ही जारी करना चाहते थे, जिससे यह गीत दर्शकों पर अधिक प्रभाव छोड़ सके। संवाददाता सम्मेलन के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। इस पर शाहरुख ने कहा, मैं ‘हवाएं’ बारिश में जारी करना चाहता था। मैं चाहता था सभी भीग जाएं और गीत का आनंद लें।
यह गीत बुधवार को जारी हुआ।
गीत के बारे में शाहरुख ने कहा, यह खूबसूरत प्रेम गीत है। गीत का शीर्षक आज के मौसम जैसा है। ‘हवाएं’। गीत खूबूसरती से फिल्माया गया है। यह सहज गीत है। इसे बनाने के लिए प्रीतम ने इम्तियाज और इरशाद कामिल के साथ बहुत मेहनत की है।
संवाददाता सम्मेलन में शाहरुख के साथ फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली, सह-कलाकार अनुष्का शर्मा और संगीतकार प्रीतम भी थे।
गीत के बारे में इम्तियाज अली ने कहा कि ‘हवाएं’ हैरी और सेजल के बीच के संबंधों पर फिल्माया गया सबसे अंतरंग गीत है।
निर्देशक ने कहा, हम पांचवा गीत रिलीज कर रहे हैं। हम पिछले गीतों के परिणाम से उत्साहित है। हम खुश हैं कि सभी ने इसे पसंद किया। ‘हवाएं’ एक रोमांटिक गीत है, जिसकी शूटिंग बुडापेस्ट में हुई।
‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को रिलीज होगी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी