Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

खतरनाक स्‍टंट : चलती ट्रेन पर लड़कों ने चलाई साइकिल, देखें Video

Published

on

खतरनाक स्टंअट, स्टं.ट, Stunt, ट्रेन, हीरो–हीरोईन,

Loading

नई दिल्ली। फिल्मों में हीरो–हीरोईन को स्टंट करते देख कई लोग उनकी देखादेखी में अपनी असल जिंदगी में उसे भी दोहराने की कोशिश करते है। वह भी यह सोचे–समझे बगैर कि इस तरह के स्‍टंट जानलेवा भी हो सकते हैं।

टीवी या अन्‍य जनसंचार माध्‍यमों में स्‍टंट के टेलीकास्‍ट के वक्‍त इस बात की चेतावनी दी जाती है कि फलां स्‍टंट को घर पर करने का प्रयास न करें। फि‍र भी कुछ लोग इस स्टंट के चक्कर में अपने जीवन को भी खतरे में डाल लेते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दो लड़के चलती ट्रेन की छत पर साइकिलिंग कर जानलेवा स्टंट करते हैं।

लड़कों के इस स्टंट को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये लड़के तेज रफ्तार ट्रेन पर साइकिल के साथ ऊपर चढ़ते हैं। एक इस पूरे स्टंट का वीडियो बनाता है तो दूसरा लड़का ऊपर स्टंट करता है।

यह है स्टंट वीडियो…

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की छत पर बैठा लड़का नीचे खड़े लड़के के हाथ से पहले साइकिल लेता है फिर उसे ऊपर खींचकर चढ़ने में मदद करता है। ट्रेन तेज रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही होती है।

चलती ट्रेन के छत पर ये लड़के साइकिल चलाने की कोशिश करते है, लेकिन ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होता। वो कई बार गिर जाते हैं। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को देखकर आप सांसें रोकने को मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : OMG! इस नवजात बच्‍चे के बीसों उंगलियां नहीं हैं

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक जाम से बचने को यह शख्‍स रोज नदी में तैरकर जाता है ऑफिस

 

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending