Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रिलायंस डिफेंस ने पहले 2 नौसैनिक गश्ती जहाज लांच किए

Published

on

Loading

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)| रिलायंस समूह की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग (आरडीईएल) ने मंगलवार को गुजरात के पिंपवाव में अपने शिपयार्ड से पहले दो नौसेना ऑफशोर गश्ती वाहन (एनओपीवी) लांच करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि दो एनओपीवी ‘शची’ और ‘श्रुति’- भारतीय नौसेना के पी 21 परियोजना के तहत पांच जहाजों का हिस्सा हैं।

बयान में कहा गया है कि पांच एनओपीवी एक 76 मिमी सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) प्रणाली के साथ गश्त जहाजों के साथ दो 30 मिमी एके -630 राइफलों से लैस है, जो कि मध्यम रेंज और छोटी रेंज में आक्रामक और रक्षात्मक क्षमता प्रदान करती है।

ये हथियार इलेक्ट्रॉनिक आग नियंत्रण प्रणाली के माध्यम से दूरस्थ रूप से नियंत्रित होता है।

आरडीईएल के अनुसार, इन जहाजों पर 20,000 किलोवाट डीजल इंजन संचालित प्रणोदन प्रणाली लगाए गए हैं और 25 समुद्री मील तक गति प्रदान कर सकते हैं।

इसमें कहा गया, आरडीईएल रक्षा उत्पादन लाइसेंस प्राप्त करनेवाली और 2011 में रक्षा जहाजों के लिए अनुबंध प्राप्त करनेवाली भारत की पहली निजी शिपयार्ड है।

इसमें कहा गया, यह कंपनी इंडियन कॉस्ट गार्ड के लिए एक प्रशिक्षण जहाज और 14 फास्ट पेट्रोल वैसल्स (एफपीवी) के निर्माण में भी व्यस्त है।

Continue Reading

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending