Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

भारती एयरटेल का मुनाफा 75 फीसदी गिरा

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)| वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारती एयरटेल का मुनाफा 75 फीसदी गिर गया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में 367 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,462 करोड़ रुपये थी।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, भारतीय दूरसंचार कारोबार में एक नए ऑपरेटर के आने से कीमतें बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे समूचे उद्योग का राजस्व साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी गिर गया है और आगे भी मुनाफा कमाने की क्षमता प्रभावित होगी।

विट्टल ने कहा, हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य और अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके प्रति निवेश करना जारी रखे हुए हैं। नतीजतन, हमारे नेटवर्क में डेटा और वॉयस की वृद्धि दर साल-दर-साल आधार पर क्रमश: 200 फीसदी और 34 फीसदी दर्ज की गई। हमने पिछली तिमाही में 52 लाख डेटा ग्राहक जोड़े हैं, जो अब तक सर्वाधिक संख्या है।

Continue Reading

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending