Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीनी लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी नौसैन्य विमान को लौटने पर किया मजबूर

Published

on

चीनी विमान, पेंटागन, अमेरिकी नौसैन्य विमान, पूर्वी चीन सागर, जेफ डेविस

Loading

अमेरिका। अमेरिका के पेंटागन ने पूर्वी चीन सागर में हुए विवाद के बीच कहा कि रविवार को पूर्वी चीन सागर में दो चीनी जे-10 लड़ाकू विमानों ने असुरक्षित तरीके से अमेरिकी नौसेना के एक निगरानी विमान को बाधित कर दिया। अमेरिकी नौसेना का टोही विमान पूर्वी चीन सागर के ऊपर पहुंचा तो दो चीनी लड़ाकू विमानों ने उसे घेर लिया। पेंटागन के   प्रवक्ता  जेफ डेविस  ने बताया कि पूर्वी चीन सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे (अमेरिका के नौसैन्य विमान) ईपी 3 के मार्ग को दो चीनी जे 10 विमानों ने बाधित किया।

उन्होंने बताया इनमें से एक तेजी से इसके नीचे आया और इसके बाद असने गति धीमी कर दी। विमान को टक्कर से बचाने के लिए अमेरिकी विमान चालक को वहां से जाना पड़ा। हमने इसे बहुत निकट से देखा हैं।

आगे डेविस ने कहा कि यह घटना पूर्वी चीन सागर  और पीले सागर के बीच के क्षेत्र में रविवार को हुई। चीनी लड़ाकू विमान कुछ देर वहां एक साथ उड़ान भरते रहे। साथ ही डेविस ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘विमान को सुरक्षित तरीके से बाधित किया जाना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार जिस तरीके से विमान का मार्ग बाधित किया गया वह असुरक्षित था।’’

आपको बता दें कि मार्च में जापान और अमेरिका की नौसैना ने पूर्वी चीन सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। यह सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया को फिर से चेताने के लिए किया गया है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका और जापान समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनी को दरकिनार कर मिसाइल प्रक्षेपण किए, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव गहरा गया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending