Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यूनीसेफ के लिए 2 साल और सद्भावना दूत बने रहेंगे अमिताभ

Published

on

Loading

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)| महानायक अमिताभ बच्चन का 2 साल और यूनीसेफ के सद्भावना दूत बने रहेंगे, संगठन ने उनके साथ हुए करार की अवधि को बढ़ा दिया है। वह बच्चों के लिए चेचक और खसरा जैसे रोगों के उन्मूलन के संबंध में काम करेंगे। तपेदिक और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों का सामना कर चुके अमिताभ पहले भी पोलियो, हेपेटाइटिस बी, तपेदिक और मधुमेह जैसी बीमारियों के उन्मूलन अभियान से जुड़ चुके हैं।

अमिताभ (74) ने रविवार रात ट्वीट किया, सफल पोलियो अभियान के बाद यूनीसेफ के लिए सद्भावना दूत के रूप में मेरी कार्य अवधि दो साल के लिए बढ़ा दी है। अब खसरा के टीकाकरण के लिए काम कर रहा हूं।

Continue Reading

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending