Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मानसून में न करें फिटनेस से समझौता

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)| फिटनेस कोई आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली है। इसके लिए प्रतिबद्धता और समर्पण की जरूरत होती है। इसलिए मानसून में भी फिटनेस के प्रति अपने जुनून को कम न होने दें। विशेषज्ञों का कहना है कि घर के अंदर ही हल्का वर्कआउट कर आप खुद को फिट रख सकते हैं।

रिबॉक के मास्टर ट्रेनर गगन अरोड़ा आपको रोजाना कसरत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने बारिश के दिनों में भी व्यायाम को जारी रखने की सलाह दी है।

उनका कहना है कि बारिश के दिनों में दौड़ना न छोड़ें, क्योंकि आपका शरीर जलप्रतिरोधी है। घर से बाहर जाकर कसरत करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप फिट तथा ऊर्जा से भरपूर होते हैं।

अरोड़ा कहते हैं कि दिन भर एक्टिव रहें। अगर आप बारिश में बाहर जाकर व्यायाम नहीं करना चाहते तो घर के अंदर करें। स्क्वैट, पुशअप, प्लांक जैसे व्यायाम 30-40 मिनट में ही घर के अंदर किए जा सकते हैं। मानसून में घर के खाने के अलावा मौसमी फलों और सब्जियों पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा लीन मीट (चिकन, मछली व अन्य) और फलियों को भी अपने आहार में भरपूर शामिल करें।

उनके मुताबिक व्यायाम के दौरान सही कपड़ों, जूतों और एसेसरीज का प्रयोग करना चाहिए। चटख रंग के कपड़े पसीने से भींगने के बाद जल्दी सूखते हैं और फफूंदी की संभावना कम कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं और अपनी दिनचर्या से ब्रेक लें। अपने शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलें। अपने परिवार और मित्रों के साथ लंबी सैर पर निकल सकते हैं या कोई आउटडोर गेम खेल सकते हैं। इससे आप मॉनसून के मौसम में सक्रियता, ऊर्जा से भरपूर और हल्कापन महसूस करेंगे।

उनके मुताबिक विटामिन बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आहार में इसे शामिल करें। यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखता है और संक्रमण को दूर करता है। तबियत ठीक न हो तो खूब आराम करें, घर में वक्त बिताएं और आराम करें।

हेल्दीफाई डॉट कॉम की कोच मीनाक्षी सुब्रमण्यम का कहना है कि मानसून में भी अपनी कसरत रूटीन का अनुसरण करते रहें और कम से कम 45 मिनट की कसरत जरूर करें।

उनका कहना है कि सरल स्ट्रेचिंग व्यायाम से शुरूआत करें ताकि शरीर वार्म अप हो जाए। इसके बाद 5 मिनट तक स्पॉट जॉगिंग (एक ही जगह पर जॉगिंग) करें। इसके बाद 15 मिनट तक कठोर कार्डियो व्यायाम करें, ताकि दिल की धड़कन की रफ्तार बढ़े और शरीर में जमी चर्बी के पिघलने की प्रक्रिया शुरू हो। इसके लिए रस्सी कूदना, सीढ़ियां चढ़ना, कूदना और जंपिंग जैक जैसे व्यापाम किया जा सकता है, जो न सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर को जोड़ को भी मजबूत बनाता है, जिससे चोट लगने से कम नुकसान होता है। 20 स्क्वैट और 20 लंग्स (प्रत्येक पैर से) और 20 पुशअप को बारी-बारी से 3-4 बार करें। आप अपनी क्षमता के अनुसार इस सेट को 2-4 बार तक दुहरा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ सरल व्यायाम उपकरणों को भी घर पर रखें। जैसे डंबेल्स, स्किपिंग रोप, रेसिटेंस ट्यूब व अन्य। इसके अलावा फर्श पर किए जाने वाले कसरत जैसे प्लांक, क्रंचेज और लेग रेज का भी अभ्यास करें।

योग को घर में घर के बाहर दोनों जगह किया जा सकता है। सरल आसनों को कर के आप फिट रह सकते हैं। साथ ही यह श्वसन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है जो मानसून के समय बेहद आम है।

मानसून के दौरान घर के अंदर आप डांस वर्कआउट भी आजमा सकते हैं, जिसे करना काफी मजेदार है।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending