Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चार्ली शीन ने शुरू किया शाकाहारी जीवन

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)| अभिनेता चार्ली शीन ने खानपान की बहुत-सी चीजें छोड़ दी हैं और अब वह शाकाहारी बन गए हैं। वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि शीन पिछले दो सप्ताह से शाकाहारी आहार का सेवन कर रहे हैं। वह वर्कआउट के लिए सुबह जल्दी उठते हैं।

सूत्र ने यह भी कहा, शीन योग और तैराकी करते हैं और वह चावल, बर्गर लेते हैं। उनके आहार में नारियल पानी और कॉफी जैसी चीजें भी हैं। शीन अतिरिक्त पोषक तत्वों के लिए विटामिन युक्त पेय पदार्थ का सेवन भी करते हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending