Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति चुनाव : गोवा में मतदान जारी

Published

on

Loading

पणजी, 17 जुलाई (आईएएनएस)| देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को गोवा में मतदान हो रहे हैं। राज्य के 38 विधायकों में से 50 फीसदी और चार सांसद विधानसभा परिसर में मतदान कर चुके हैं। मतदान की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पहले मतदान करने वालों में रहे।

पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर राज्यसभा के सदस्य हैं। वह अभी विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद शनिवार को गोवा में थे। इस दौरान उन्होंने दक्षिणी गोवा के एक रिजॉर्ट में सत्तारूढ़ गठबंधन के निर्वाचित सदस्यों से मुलाकात की।

केंद्रीय सड़क, राजमार्ग, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नीतिन गडकरी भी कोविंद के साथ थे। गडकरी ने कहा कि कोविंद राज्य से 70 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रहेंगे।

यदि रामनाथ कोविंद (71) निर्वाचित होते हैं तो वह के.आर.नारायणन के बाद देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति होंगे। नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति थे।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending