Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुपर मॉडल हैदी क्लम नई सेल्फी में टॉपलेस हुईं

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिससुपर मॉडल हैदी क्लम अपने नई सेल्फी के लिए टॉपलेस हो गई हैं। इस फोटो में उन्होंने अपने शरीर के निचले हिस्से पर फिशनेट पहन रखा है। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, क्लम ने शुक्रवार को यह तस्वीर साझा की।

सुपर मॉडल, हैदी क्लम, सेल्फी, टॉपलेस
हैदी क्लम टीवी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ की जज हैं। उन्‍होंने टॉपलैस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “ऑफिस में एक और दिन।” उनके हाथ में कैमरा फोन है।

सुपर मॉडल, हैदी क्लम, सेल्फी, टॉपलेस
शीशे के सामने पोज देते समय वह मुस्कुरा रही हैं। इससे पहले उस दिन वह क्रॉप्ड ग्रे हूडी, सफेद व नीले रंग के रिप्ड जींस और सफेद स्नीकर पहने नजर आई थीं। अपने बेटे हेनरी (11) के साथ बाहर निकलते समय वह मेकअप में नहीं थीं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending