Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद पुतिन ने क्रीमिया का दौरा किया

Published

on

Loading

मॉस्को, 25 जून (आईएएनएस)| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन में कथित गतिविधियों को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद शनिवार को क्रीमिया का दौरा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने क्रीमिया के प्रधानमंत्री सर्गेई अक्सियोनोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रीमिया में आर्तेक इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स सेंटर के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया।

पुतिन ने इस दौरान अक्सियोनोव को क्रीमिया में ऐतिहासिक सांस्कृतिक अवशेष ग्रेट मिथ्रिडेट्स स्टेयकेस के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब मंगलवार को अमेरिकी राजकोष विभाग ने 38 लोगों और प्रतिष्ठानों एवं रूसी सरकार के दो अधिकारियों को यूक्रेन संकट में कथित भूमिका के लिए काली सूची में डाल दिया है।

क्रीमिया एक जनमत संग्रह के बाद मार्च 2014 में यूक्रेन से अलग होकर रूस में फिर से शामिल हो गया था। जनमत संग्रह में करीब 97 प्रतिशत लोगों ने फिर से रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया था।

हालांकि पश्चिमी देशों का मानना है कि क्रीमिया का अवैध तरीके से एकीकरण किया गया था और इसके चलते उन्होंने 2014 में रूस के खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending