Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोपामुद्रा की बेहद हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग

Published

on

Loading

मुंबई। ‘बिग बॉस-10’ की सेकेंड रनर-अप रहीं लोपामुद्रा राउत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वजह था उनका बेहद हॉट बिकिनी फोटोशूट। भूमध्य सागर की सैर पर निकली लोपामुंद्रा ने हाल ही में फुर्सत के पलों में यह फोटोशूट कराया है। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की, इसमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं।

लोपामुद्रा राउद्र इन दिनों स्पेन में कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ की शूटिंग कर रही हैं। इसमें 10 प्रतियोगी शामिल हैं। वैसे भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स की विनर रही लोपामुद्रा अक्सर टोंड एंड सेक्सी बॉडी की पिक्स अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

शो से टाइम निकालने के बाद हाल ही में लोपा ने अपनी हॉट अदाओं से सोशल मीडिया पर आग लगा दी। उनकी हॉट बिकिनी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें वह डिजाइनर रिप्पी सेठी की गुलाबी रंग की बिकिनी पहने हैं। अपने लुक को उन्होंने हल्के गुलाबी रंग के टॉप और हॉट पैंट्स से कम्पलीट किया है।

इन फोटो में लोपा बेहद हॉट और खूबसूरत दिख रही हैं। जिनको देखकर कोई भी उनकी खूबसूरती का दीवाना हो सकता है।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending