मुख्य समाचार
फांसी दुष्कर्म रोकने का हल नहीं
दुष्कर्म मामले में आखिरी फांसी 14 अगस्त, 2004 को पश्चिम बंगाल में दोषी धनंजय चटर्जी को दी गई थी, जिसने एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। सवाल उठता है क्या उसके बाद दुष्कर्म की घटनाएं रुकीं? ऐसे कृत्य करने वालों में भय पैदा हुआ? शायद नहीं!
निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने से क्या दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों से मुक्ति मिल जाएगी? यही वो सवाल है जो बार-बार मन को करौंदता है। निर्भया के दोषियों पर सजा मुकर्रर हो चुकी है।
सूली पर लटकाने का फरमान कभी भी देर-सवेर सुनाया जा सकता है। जनमानस ने इस मामले में फांसी से कम अपेक्षा भी नहीं की थी। लेकिन क्या समाज की मानसिकता में जो गंदगी भरी है, उसे इस फांसी से साफ किया जा सकता है?
कानून सिर्फ सजा दे सकता है, लेकिन समाज की घिनौनी मानसिकता नहीं बदल सकता। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। महिलाएं इज्जत के साथ निर्भय होकर घर से निकले सकें, ऐसा माहौल की कल्पना करने की दरकार है। निर्भया केस में विरोध की जो अलख जनमानस ने जगाई थी, वैसी अलख सभी अपराधों के खिलाफ जगनी चाहिए।
निर्भया के दोषी फांसी के नहीं, सार्वजनिक रूप से रूह कांपने वाली सजा के हकदार हैं। फांसी की सजा उनके क्रूर अपराध की प्रासंगिकता को कम कर रही है। इतने घृणित अपराध में फांसी की सजा नाकाफी सी लग रही है। जिस क्रूर अपराध ने देश-दुनिया को आंसूओं के सैलाब की सुनामी से सराबोर कर दिया हो) उन दोषियों को फांसी देकर इतनी आसानी से नहीं मारना चाहिए बल्कि तिल-तिल कर मारना चाहिए ताकि ताउम्र उस पीड़ा का अहसास करते रहें। फांसी किसी जघन्य अपराध का विकल्प नहीं हो सकती है। उससे कहीं मुफीद उम्रकैद होती है।
16 दिसंबर की रात आधा दर्जन जिन भेडय़िों ने निर्भया को जो ज़ख्म और असहानीय पीड़ा दी, उसकी हम मात्र कल्पना ही कर सकते हैं। घटना को बर्बर और बेहद ही क्रूर ठंग से अंजाम दिया गया था। कोर्ट ने जब फैसला सुनाया, पूरा कक्ष तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा पूरा देश फैसले का जानने के लिए अपने घरों में टीवी से चिपके हुए थे। फैसले के प्रति लोगों की खुशी और बैचेनी यह बताने को काफी थी कि दोषियों को इतनी आसानी से मौत नहीं देनी चाहिए।
वहशियाने की सारी हदों को पार करने वाले सभी छह भेडय़िों में एक नाबालिग होने का फायदा उठाकर इस समय खुली फिजा में घूम रहा है। एक ने पहले ही जेल में आत्महत्या कर ली थी, बाकी बचे चार दुर्दांती को फांसी की सजा मुकर्रर की गई है। फांसी पर लटकने के बाद मन में एक कसक रह जाएगा कि उन्हें बिना यातनाओं के इतनी सहज सजा क्यों दी?
दोषियों ने उस बच्ची का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए किया था। घटना को जिस क्रूरता के साथ अंजाम दिया गया था, उससे लग रहा था कि यह घटना इस धरती की नहीं, बल्कि किसी और ग्रह की है। घटना ने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया था। हर वर्ग के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। इसलिए सभी को शांति तब मिलेगी जब सभी दोषियों को कठोरता से सजा मिले।
फांसी से एक झटके में सब खत्म हो जाएगा, इसलिए इस अपराध में फांसी नाकाफी सी लगती है। ज्योति सिंह के लिए सोलह दिसंबर की रात इतनी महंगी पड़ गई कि उसकी खुद की पहचान ही बदल गई। घटना के बाद किसी ने दामिनी तो किसी ने निर्भया नाम दे दिया! आखिर क्यों? उसकी पहचान क्यों छिपानी चाहिए? उसके माता-पिता शुरू से ही मांग कर रहे हैं कि उसकी बेटी का नाम ज्योति सिंह है, उसको उसके नाम से ही संबोधित किया जाए.. और किया भी जाना चाहिए। (अपराध उसने नहीं किया कि उसे नाम छिपाना पड़े, मगर समाज का ²ष्टिकोण देखिए)।
अपराधी तो पुरुष होता है, जबकि अस्मत नारी की तार-तार होती है। कैसा मापदंड निर्मित कर रखा है हमने? फिर क्यों ऐसे मामलों में नारी का नाम छीन लिया जाता है। देखा जाए तो ज्योति सिंह दुष्कर्म मामले में उच्च न्यायायल ने वक्त के तकाजे और समाज की उम्मीदों के मुताबिक फरमान जारी किया है।
दुष्कर्म एक नारी का नहीं, बल्कि हमारे कछुआ चाल सिस्टम का होता है। उस सजा का क्या मतलब, जब न्याय पाने की उम्मीद धुंधली पड़ जाए। ज्योति के साथ हुए हादसे से लेकर अब तक साढ़े चार साल गुजर गए। उसके बाद यह फैसला आया। अपराधी लचर कानून-व्यवस्था का ही फायदा उठाता है। सोलह दिसंबर की घटना मीडिया में आकर बड़ी हो गई, पर इस तरह की घटनाएं रोजाना घटती हैं।
यों कहें कि हालात आज भी पहले जैसे ही हैं। कोई सुधार नहीं हुआ। असुरक्षा और बढ़ी है, हादसे और बढ़े हैं। प्रशासन तमाम वादे करके फिर से अपनी पोल खोल चुका है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकारों द्वारा किए जाने वाले दावों की हकीकत कभी भी धरातल पर नहीं उतरती। जमकर राजनीति होती है।
पिछली कांग्रेस सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये से निर्भया फंड बनाया था। मौजूदा मोदी सरकार ने पिछले बजट में इतने ही और पैसे इस फंड में डाले हैं, पर इसके इस्तेमाल की कोई योजना प्रस्तुत नहीं की गई है। न जाने किस मुहूर्त का इंतजार हो रहा है।
नेशनल
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।
“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”
तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल23 hours ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल22 hours ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल23 hours ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा