Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वक्त की नज़ाकत है ‘बुआ’ और ‘बबुआ’ की दोस्ती!

Published

on

Loading

देश में नरेन्द्र मोदी एवं यूपी में योगी का अश्मेध रथ रोकने के लिए गैर भाजपावाद का शंखनांद हो चुका है। इशारे साफ हैं कि भाजपा से लडऩे के लिए ‘बुआ’ यानी मायावती और ‘बबुआ’ यानी अखिलेश को एक नाव की सवारी करने से गुरेज नहीं है।

सूबे में एक-दूसरे का मुखर विरोध करने वाली सपा एवं बसपा अब भाजपा के खिलाफ गठबंधन पर तैयार दिख रहे हैं। अंबेडकर जयंती पर बसपा मुखिया मायावती ने भाजपा विरोधी पार्टियों से हाथ मिलाने की सहमति दे दी है। वहीं शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा के विरोध में किसी के भी साथ गठबंधन करने की बात कही है।

2014 के लोकसभा एवं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत देख विरोधी आश्चर्यचकित है। इन दोनों ही चुनाव में गैर भाजपा दलों का खासा नुकसान हुआ है। ऐसे वक्त की नब्ज को भांप भाजपा के खिलाफ सभी दल एकजुट होना चाहते हैं। इस गठबंधन के सहारे भाजपा को 2019 के चुनाव में रोकने की कवायद की जा रही है। इस गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस, जनता दल (यू), राजद, वाम दल, अन्ना द्रमुक सहित कई दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायद चल रही है।

इस गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वह खामोश है। जबकि कांग्रेस का सभी राज्यों में एक मजबूत संगठन है। इसलिए उसे भाजपा विरोधी इस गठबंधन की अगुवाई करनी चाहिए। राजनीतिज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय अलग-अलग चुनाव लड़े तो भाजपा को रोकना मुश्किल होगा। इसलिए 1977 एवं 1989 की तरह सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना पडेगा। तभी भाजपा का कारवा रोका जा सकता है।

सवाल यह है कि हर चुनाव में यूपी मे तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद होती है लेकिन वह बनने से पहले ही बिखर जाता है। कुछ वर्ष पूर्व बिहार में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बना था। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नेता भी चुना गया। लेकिन ऐन चुनाव के वक्त मुलायम सिंह यादव ने इस गठबंधन से अपना हाथ खींच लिया। नतीजा यह हुआ कि बिहार में सपा चुनाव ही नहीं लड़ी।

भाजपा विरोधी गठबंधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में देश में जो भी गठबंधन बनेगा, समाजवादी पार्टी उसमें अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “हमारी पार्टी किसी के भी साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।”

बसपा मुखिया मायावती ने भी अम्बेडकर जयंती पर कहा था कि भाजपा विरोधी पार्टियों से हाथ मिलाने में परहेज नहीं है। उधर जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने की वकालत कर रहे हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी हैं। इसी तरह वाम दल एवं राजद सहित भाजपा विरोधी सभी दल एकजुट होने पर सहमति जता चुके हैं।

नेशनल

पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी सीटों पर वोटर्स से वोट देने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है। आज मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट ‘भारत’ को सशक्त बनाएगा. इसलिए ध्यान रहे,पहले मतदान, फिर जलपान है।

वहीँ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लिखा, आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें, जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो। जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो, हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली व गैस जैसी सुविधाएँ पहुँचायी हो और भारत की संस्कृति व सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो।

Continue Reading

Trending