Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पुणे को उसी के घर में पटखनी देना चाहेंगे सनराइजर्स

Published

on

Loading

पुणे। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सामने होगी। लगातार दो मैच जीतने के बाद सनराइजर्स आत्मविश्वास से लबरेज हैं और ऐसे में पुणे के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा। इसी सप्ताह की शुरुआत में सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने घर में मात दी थी। हैदराबाद का यह घर से बाहर तीसरा मैच है। इससे पहले वह घर से बाहर खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है।

हैदराबाद की कोशिश अब पुणे के खिलाफ मुकाबला जीतने की होगी। वहीं पुणे ने अपने आखिरी मैच में पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देते हुए हार के सिलसिले को तोड़ा था। लगभग सप्ताह भर के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर एक बार फिर नए रूख के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है।

हैदराबाद जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पुणे को खेल के हर क्षेत्र में मेहमानों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स से सजा पुणे का बल्लेबाजी क्रम अगर अपने रंग में दिखता है तो हैदराबाद के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

हालांकि पुणे के बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। अशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार शुरू और अंत के ओवरों में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देते हैं तो मध्य के ओवरों में अफगानी स्पिनर राशिद खान बल्लेबाजों को छकाते हैं और मोएजिज हेनरिक्स इसमें उनका बखूबी साथ देते हैं।

पुणे की गेंदबाजी उसकी कमजोरी है। इमरान ताहिर के अलावा उसका कोई और गेंदबाज अपना प्रभाव छोडऩे में सफल नहीं रहा है। टीम को गेंदबाजी में सबसे ज्यादा निराश बेन स्टोक्स ने किया है। हालांकि स्टोक्स ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर पुणे की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम की उम्मीद स्टोक्स से उसी प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराने की होगी।

पुणे की गेंदबाजी की मुश्किल हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को देखकर और बढ़ गई होंगी जिसमें उसके कप्तान डेविड वार्नर, युवराज सिंह, बेन कटिंग, शिखर धवन, केन विलियमसन और हेनरिक्स जैसे बल्लेबाज हैं।

टीमें (संभावित) :

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, अशोक डिंडा, लॉकी फग्र्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू मिथुन, बारिंदर सरन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद नबी, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, बेन लाफलिन, बेन लाफलिन और प्रवीण तांबे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending