मनोरंजन
जब जैकी चैन से मिले सलमान
मुंबई | दिग्गज अभिनेता एवं एक्शन स्टार जैकी चैन अपनी आगामी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के प्रचार के सिलसिले में भारत में हैं। उन्होंने यहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की। सलमान ने सोमवार को जैकी चैन के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
इस तस्वीर में दोनों कलाकार पांडा खिलौने के साथ खड़े हैं। इससे पहले सलमान ने उनके ‘दबंग’ सह-कलाकार सोनू सूद को इस फिल्म में लेने के लिए जैकी चैन का आभार व्यक्त किया था।
वहीं सोनू ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाई सलमान खान आपके लिए एक सरप्राइज है। जल्द ही भारत में मिलते हैं। पांडेजी हम आ रहे हैं। जैकी चैन।”
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत में यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर करार किया गया था और ‘कुंग फू योगा’ इसी समझौते का हिस्सा है।
फिल्म में दिशा पटानी, सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भारत, दुबई और बीजिंग में हुई है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार