Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हॉलीवुड में प्रियंका का डंका, एक्टर्स की बन गईं पहली पसंद

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का डंका पूरे हॉलीवुड में बज रहा है। तभी तो हॉलीवुड एक्टर प्रियंका को अपनी पहली पसंद बता रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपनी सह-कलाकार और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए वह सही विकल्प थीं।

जॉनसन ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “आकर्षण और हास्य के साथ वास्तविक द्वेष (दुश्मनी) संतुलन के लिए मुश्किल है। ‘बेवॉच’ के लिए प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सही विकल्प।”

प्रियंका आगामी फिल्म में विक्टोरिया लीड्स नाम की नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनेत्री अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में दिखाई दे रही हैं। उनकी आगामी अमेरिकी फिल्म ‘बेवॉच’ सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित थी। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending