Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हील वाले जूते में एक्शन करना मजेदार रहा : अदा शर्मा

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ में नजर आएंगी। अदा ने कहा कि ऊंची हील के जूते में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों को करके आनंद आया।

फिल्म में उनकी भूमिका एक एनकांउटर विशेषज्ञ की है। अभिनेत्री अदा लंैगिक समानता की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि एक पुरुष की तरह नायिका भी मारधाड़ वाले दृश्यों को प्रमाणिकता के साथ कर सकती हैं।

इस फिल्म में वह हैदराबाद की एक लडक़ी भावना का किरदार निभा रही है, जो मुखर है और बुरे लडक़ों की पिटाई करती है।

अदा ने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार काफी झक्की तरह का है। एक छोटे शहर से आने के कारण वह पूरी दुनिया घूमना चाहती है। वह जो भी अपने दिमाग में आता है बिना सोचे ही बोल देती है। मैंने सही तरह से हैदराबादी लहजे के उच्चारण पर ज्यादा मेहनत की है।”

फिल्म ‘कमांडो 2 : दि ब्लैक मनी ट्रेल’ का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है। इसमें ईशा गुप्ता और विद्युत जमवल ने भी अभिनय किया है। यह 3 मार्च को रिलीज होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending