Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन दोहराया ‘डीडीएलजे’ का दृश्य

Published

on

'हाफ गर्लफ्रेंड

Loading

'हाफ गर्लफ्रेंडमुंबई| फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म के सेट पर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दृश्य को दोहराया है। अर्जुन ने बुधवार रात सह-कलाकार श्रद्धा कपूर संग अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें श्रद्धा चलती ट्रेन के किनारे पर खड़ी दिखाई दे रहीं हैं, जबकि अर्जुन ट्रेन के पीछे भागते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा,”‘डीडीएलजे’ की अपनी मूमेंट! ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा कपूर, मोहित सूरी, चेतन भगत।” तस्वीर में 1995 की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर दृश्य ताजा किया गया है। इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान ट्रेन में खड़े हैं और प्लेटफॉर्म पर भागती हुई काजोल को हाथ देते हैं।

चेतन भगत द्वारा सह-निर्देशित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक उपन्यास पर आधारित है। यह दूसरी बार है जब अर्जुन चेतन भगत की रूपांतरण में दिखाई देंगे। वर्ष 2014 में 31 वर्षीय अभिनेता फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में भी दिखाई दिए थे। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज हुई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending