Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तिलमिलाया हाफिज सईद, बोला- जल्द लेंगे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का बदला

Published

on

Loading

hafeez-hafiz-saeedनई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय कमांडो द्वारा अंजाम दिए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आतंकी सरगना और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद तिलमिला गया है। उसने भारत को अंजाम भुगतने की गीदड़ भभकी दी है।

उसने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम बताएंगे कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ क्या होता है। मैं इंडियन मीडिया को बताना चाहता हूं कि आप जल्द देखोगे कि पाकिस्तानी जवान कैसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को अंजाम देते हैं। अमेरिका भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा।’

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की प्रतिक्रिया में किए गए कई ट्वीट्स में आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद ने धमकी दी है कि कश्मीर की आजादी के साथ ही भारत का बुरा दौर शुरू हो जाएगा। उसने कहा है कि पाकिस्तान भारत से ऐसा बदला लेगा कि वह देखता रह जाएगा। इसमें पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश कोअलग करने का भी बदला शामिल होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने दावा किया था कि भारतीय सेना ने बुधवार रात कश्मीर के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के सात लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर उन्हें तबाह कर दिया, जबकि पाकिस्तान ने इससे इनकार किया था।

इस बीच पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का असर दिखने लगा है। अपुष्ट खबरों से पता चला है कि मुजफ्फराबाद के पास पाक सेना ने करीब दर्जनभर आतंकवादी कैंपों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट करने में मदद की है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending