Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

सैर करें उन देशों की, जहां भारतीय मुद्रा है बड़ी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हर शख्स विदेश में घूमने-फिरने का सपना देखता है, लेकिन जेब पर भारी पडऩे के कारण वह इसे साकार नहीं कर पाता और जैसा कि भारतीय नए वित्तीय वर्ष के साथ वित्तीय योजनाएं बनाने में मशगूल हैं, ऐसे में फिलहाल कम ही लोग घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, लेकिन भारतीय मुद्रा की ज्यादा कीमत वाले जिम्बाब्वे, कोस्टारिका जैसे देशों में घूमने की योजना बनाना स्मार्ट विकल्प है। अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं से संबंधित सर्च इंजन स्काई स्कैनर ने आपके बजट में आ सकने वाले देशों को सूचीबद्ध किया है। यह सूची दुनियाभर के पांच करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के खोज के विवरण और पैसों की कीमत से संबंधित आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है :

कोस्टारिका : साल 2016 के दुनिया के शीर्ष खुशहाल देशों में शुमार कोस्टा रिका भारतीय यात्रियों की यात्रा को सच में सुखद बना सकता है। विनिमय दर भारतीय मुद्रा के पक्ष में हैं और इस खूबसूरत देश की यात्रा करने के लिए नवंबर में बुकिंग कराने से यात्रा आपको सस्ती पड़ेगी। पर्यटक गाड़ी से महज तीन घंटे में तट से तट की यात्रा कर सकते हैं। यहां आप स्नॉर्कलिंग, सर्फि ग, जेट स्कीइंग, राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर इस देश में यात्रियों को रंग-बिरंगे एक से बढक़र एक खूबसूरत तोते देखने को आसानी से मिल जाते हैं।

जिम्बाब्वे : प्रकृति और पशुप्रेमियों के लिए यह देश सबसे उपयुक्त है। वन्यजीवन को आप सफारी के जरिए अच्छी तरह से देख सकते हैं। घूमने के लिए यह देश भी भारतीय रुपयों की कीमत के हिसाब से आपके बजट में हैं। सस्ती हवाई यात्रा के लिए फरवरी में अपनी ट्रिप बुक कराएं। आप यहां मशहूर विक्टोरिया जलप्रपात देख सकते हैं। माटोपोस नेशनल पार्क, मुटारे टाउन, चिनोहई गुफाओं आदि पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं।

इंडोनेशिया : बाली भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। स्काई स्कैनर के डाटा में विश्व के सबसे बड़े द्वीप देश की यात्रा मई में बुकिंग करने पर सस्ता पड़ेगा। कोरल रीफ और साफ नीले पानी के लिए लोकप्रिय यह देश समुद्र तट का सैर पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा।

श्रीलंका : भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित श्रीलंका सैर-सपाटे के लिए एक उपयुक्त देश है। इस देश की सैर बजट में होने के कारण यहां बड़ी तादाद में भारतीय पहुंचते हैं। वैसे तो सस्ता पडऩे के कारण कभी भी इस देश में जाने के बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन मई और जून हवाई यात्रा की बुकिंग के लिए सही समय है।

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending