खेल-कूद
सेंचुरियन टी-20 : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत
सेंचुरियन | मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 10-10 ओवरों का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 10 ओवर में डेविड मिलर की 18 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। श्रीलंका 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
श्रीलंका ने टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसके सलामी बल्लेबाज जेजे स्मट्स (13) और हेइनो कुंह (10) 2.4 ओवरों में तेजी से 30 रन जोड़ कर पवेलियन लौट चुके थे। थियुनूस डी ब्राउन (19) ने मिलर के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरना चालू रखा। वह हालांकि सिर्फ 10 गेंद ही खेल पाए और 54 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद मिलर और फरहान बहरादीन (31) ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने अपनी पारी में 18-18 गेंदें खेलीं। मिलर 105 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और इतने की चौके लगाए।
मंगालिसो मोसेहले ने आते ही छक्का लगया। लेकिन कुछ देर बाद वह रन आउट हो गए। कप्तान नाबाद लौटे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में अफ्रीका की तरफ से स्मट्स, ब्राउन, मोसेहले, लुंगी गिड़ी, आंदिले फेलहलुकवायो ने पदापर्ण किया। श्रीलंका की तरफ से तिकशिला डी सिल्वा ने पदार्पण किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। निरोशन डिकवेला (43) और धनंजय डी सिल्वा (27) ने 5.1 ओवरों में 59 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के जाने के बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई।
71 के कुल स्कोर तक यह दोनों बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे। यहां से कोई भी बल्लेबाज रनगति को कायम नहीं पाया। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (6), तिकशिला (0), सिकुकगे प्रसन्ना (12) और कुशल मेंडिस (1) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।
मेजबानों की तरफ से इमरान ताहिर और गिड़ी ने दो-दो विकेट लिए। वारनेल और फांगिसो को एक-एक विकेट मिले।
खेल-कूद
पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना
मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।
बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।
बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’