Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सिंधु की हार, एशिया चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त

Published

on

Loading

सिंधु की हार संग टूटा भारतीयों का दिल

वुहान (चीन)। एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शुक्रवार को ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मैच में आठवीं वरीय चीनी खिलाड़ी हे बिंगजियाओ ने उलटफेर कर सिंधु को 15-21, 21-14, 24-22 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

यह भी पढ़ें : आईपीएल की तर्ज पर अब साउथ अफ्रीका में न्यू टी-20 लीग

इस हार के कारण सिंधु इस टूर्नामेंट में इतिहास रचने से चूक गईं। इस टूर्नामेंट को अब तक किसी भी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने नहीं जीता है।

साल 1965 में दिनेश खन्ना ने इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी होने का इतिहास रचा था।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending