Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सायरा बानो और जैकी श्रॉफ को राज कपूर अवार्ड

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो और अभिनेता जैकी श्रॉफ को क्रमश: राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किया है। राज्य के संस्कृति मामलों के मंत्री विनोद तावडे ने बुधवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “मराठी फिल्मी जगत के जाने माने नाम विक्रम गोखले और अरुण नालावडे क्रमश: वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन एनुअल अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं।” प्रत्येक वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में एक प्रमाणपत्र के साथ 500,000 रुपये नगद, जबकि स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड के लिए प्रमाणपत्र के साथ 300,000 रुपये नगद दिए जाते हैं। संस्कृति मंत्री तावडे ने कहा, “इन पुरस्कारों को आगामी 54 वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म महोत्सव में दिया जाएगा।”

तावडे ने एक ट्वीट में लिखा, “अनुभवी कलाकारों अभिनेत्री सायरा बानो जी और जैकी श्रॉफ को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए इन पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई।” उन्होंने गोखले और नालावडे को भी उनकी उपलब्धियों और फिल्म जगत में योगदान को लेकर पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending