Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सर्वे का दावा, बीजेपी जीतेगी एमसीडी चुनाव, आप के अरमानों पर फिरेगा पानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ताजा चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तीनों नगर निगमों का चुनाव जीतेगी, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे पायदान पर जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहेगी।

एबीपी न्यूज सी-वोटर एमसीडी ट्रैकर पोल गुरुवार को जारी हुआ, जिसके मुताबिक, आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा 272 में से 179 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि आप को 45 सीटें तथा कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, दिल्ली को तीनों नगर निगमों- पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दक्षिण दिल्ली नगर निगम तथा दक्षिण दिल्ली नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

सर्वेक्षण की मानें, तो भाजपा का प्रदर्शन उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सबसे शानदार होगा, जिसमें वह 104 में से 76 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि आप को 13 और कांग्रेस को आठ सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 64 सीटें हैं और सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा को इनमें से 43 सीटों पर जीत मिल रही है, आप को 11 जबकि कांग्रेस को आठ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, वोटों की प्रतिशतता के हिसाब से भाजपा को 41.9 फीसदी, आप को 27.5 फीसदी तथा कांग्रेस को 20 फीसदी मत मिलने की संभावना है। भाजपा बीते 10 वर्षो से एमसीडी पर काबिज है और साल 2012 के चुनाव में उसने 138 सीटें जीती थीं। कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी। सर्वेक्षण में यह भी संभावना जताई गई है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को कुल सात सीटें मिल सकती हैं, जबकि साल 2012 में उसने 15 सीटें जीती थीं। जबकि अन्य को साल 2012 के 38 की अपेक्षा 15 सीटें मिलने की संभावना है।

सर्वेक्षण अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सभी वार्ड में 6,374 लोगों पर किया गया। सर्वेक्षण के मुताबिक, सवालों का जवाब देने वाले लोगों ने बिजली को सबसे अहम मुद्दा बताया, जबकि कुछ ने पेयजल, सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल तथा स्वच्छता को अन्य प्रमुख मुद्दा बताया। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पूर्वी तथा उत्तरी नगर निगम के लोग अपने मौजूदा पार्षदों के कार्यो से संतुष्ट नहीं दिखे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending