Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनौती मिली तो और सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे : पर्रिकर

Published

on

Loading

manoharदेहरादून। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा कि अगर भारत की सुरक्षा को चुनौती मिलती है या खतरे में पड़ती है, तो भारत और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार रात भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार अपने बयान में पर्रिकर ने कहा, जो कोई भी भारतीय सरजमीं पर बुरी नजर गड़ाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के अनावरण को लेकर हुए एक कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सुन्न पड़ गया है और यह कोमा जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, यह ठीक वैसी ही हालत है, जब किसी मरीज को ऑपरेशन के पहले बेहोश किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर वह भारत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर तनाव व व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह वीर चंद्र सिंह को गढ़वाली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, क्योंकि उनके जैसा ही बहादुर व्यक्ति देश को गर्व की अनुभूति कराता है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending