Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सरकारी प्रयास से कम हुए दालों के दाम : वेंकैया नायडू

Published

on

एम. वैंकेया नायडू, दालों की कीमतों में कमी, दालों की भंडारण सीमा तय

Loading

एम. वैंकेया नायडू, दालों की कीमतों में कमी, दालों की भंडारण सीमा तय

venkaiah naidu

नई दिल्ली| केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने बुधवार को कहा कि सरकार की कोशिशों की वजह से प्रमुख दालों की कीमतों में कमी आई है। नायडू ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को पहल के लिए धन्यवाद। प्रमुख दालों की कीमतों में कमी आई है।”

नायडू ने कहा, “हमने जमाखोरी रोकने के लिए दालों की भंडारण सीमा तय की है। इससे निश्चित ही दाम में कमी आई और उपभोक्ताओं को राहत मिली।”उन्होंने कहा कि बीते साल 1.33 लाख टन से ज्यादा दाल छापे के दौरान जब्त की गई। इन्हें बाजार में सस्ते दाम पर जारी किया गया।

वैंकेया नायडू ने कहा कि आयातित दालों की बढ़ी हुई उपलब्धता और भरपूर फसल होने के अनुमान से आगे भी दालों की कीमतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि दालों का बुवाई क्षेत्र साल 2014-15 में 95 लाख हेक्टेयर था। यह साल 2016-17 में बढ़कर 139.42 लाख हेक्टेयर हो गया।

Continue Reading

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending