Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा के रजत जयंती समारोह में जुटी भीड़, सुरक्षा कड़ी

Published

on

Loading

 रजत जयंती समारोह लखनऊ | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) शनिवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मना रही है। समारोह में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा में ‘युवा जोश’ के सफल प्रदर्शन के बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी का ‘अनुभवी होश’ रजत जयंती में अपनी ताकत दिखाएगा। इस बीच समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद जनता परिवार के एका के सूत्रधार रहे दलों के प्रमुखों में से कई नेता हिस्सा लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के गठबंधन का कोई रास्ता भी खुल सकता है।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल बना हुआ है। शिवपाल यादव के समर्थकों की ओर से अखिलेश की रथयात्रा से अधिक भीड़ जुटा कर लंबी लकीर खींचने का प्रयास भी जारी है।

समारोह में बिहार की सत्ता में काबिज महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष और रालोद मुखिया भी होंगे। रजत जयंती में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल (एस) प्रमुख एच. डी. देवगौड़ा, रालोद प्रमुख अजित सिंह, सांसद राम जेठमलानी, जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, अभय चौटाला समेत गैर भाजपा दलों के एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे। लालू यादव शुक्रवार की देर रात लखनऊ पहुंच चुके हैं।

सपा के रजत जयंती समारोह के मद्देनजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात और कानून-व्यवस्था आदि मसलों का बारीकी से अध्ययन किया गया है। सब कुछ आकलन कर मौके पर भारी भरकम अमला तैनात करने की तैयारी है।

इस बीच, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने निर्देश दिया है कि कहीं भी कोई चूक न हो। भीड़ आकलन के साथ ही वीआइपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और वाहनों की पार्किं ग पर ध्यान दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) रामकुमार ने बताया कि रजत जयंती समारोह के लिए भारी फोर्स आवंटित की गई है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending