Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सभी प्रशंसकों को प्यार करता हूं : अमिताभ

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन,सोशल मीडिया,लैपटॉप

Loading

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि जब उनके प्रशंसक यह शिकायत करते हैं कि वह सोशल मीडिया पर उनके संदेशों को नजरअंदाज करते हैं, तो वह परेशान हो जाते हैं। अमिताभ प्रशंसकों को अपना दूसरा परिवार कहते हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने सभी प्रशंसकों से बेहद प्यार करते हैं। अमिताभ इस बात का हमेशा ख्याल रखते हैं कि वह संदेशों, ट्विटर, फेसबुक और अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़े रहें। इसलिए वह अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद इन मंचों के जरिए प्रशंसकों से बातें करते हैं।

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, “सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से जुड़े रहने की कोशिश करता हूं। उनके संदेशों का जवाब देता हूं, ताकि उन्हें पता चले कि मैं उनके संदेश पढ़ता हूं। लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लैपटॉप पर कई बार यह सब उतना आसान नहीं होता। सबके साथ संपर्क साधना मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने कहा, “कई बार लोग तुरंत जवाब मांगते हैं। मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगा, मेरे पास और भी दूसरे काम होते हैं। लेकिन मैं सबके संदेश पढ़ता हूं, उनको पहचानता हूं और सबसे प्यार करता हूं।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending