Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से झड़प

Published

on

Loading

amaazश्रीनगर | पश्चिम बंगाल की एक अदालत द्वारा एक कश्मीरी को मौत की सजा सुनाए जाने के खिलाफ यहां लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ जगहों पर भिड़ंत हुई। नौहट्टा इलाके में तैनात सीआरपीएफ दल पर अज्ञात युवकों ने एक पेट्रोल बम फेंका, जिसके बाद भारी पथराव शुरू हो गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान इस घटना में घायल हो गया।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का उपयोग किया।

उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में भी संघर्ष की घटनाएं हुईं।

अलगाववादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले मुजफ्फर अहमद को मौत की सजा देने के पश्चिम बंगाल अदालत के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending