Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रीदेवी और संजय दत्त 25 साल बाद फिर दिखेंगे सिल्वर स्क्रीन पर

Published

on

फिल्म गुमराह, श्रीदेवी, संजय दत्त, करण जौहर, अभिषेक वर्मन

Loading

श्रीदेवी और संजय दत्त 25 साल बाद फिर दिखेंगे साथ

मुंबई। बॉलीवुड़ के दो मशहूर सुपरस्टार श्रीदेवी और संजय दत्त फिर एक साथ नजर आएंगे। खबर है कि संजय और श्रीदेवी जल्द ही करण जौहर के बैनर की एक फिल्म में साथ दिखाई देंगे। 25 साल पहले दोनों ने फिल्म गुमराह में अभिनय किया था। इसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

आगामी फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में होंगे। ये मूवी भारत-पाकिस्तान पार्टिशन पर बेस्ड एक ड्रामा मूवी होगी। जिसे ‘2 स्टेट्स’ फेम अभिषेक वर्मन डायरेक्ट करेंगे।

ये मूवी करण के पिता यश जौहर की ड्रीम मूवी थी, जिसे लेकर करण बेहद रोमांचित हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और ये मूवी अगले साल तक रिलीज हो सकती है।

बता दें कि संजय अपनी अपकमिंग फिल्म भूमि की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। वहीं श्रीदेवी की फिल्म मॉम बीते दिनों रिलीज हुई है,जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending