Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लंदन में शॉपिंग में जुटे नवाज, मॉल में फोटो ले रही महिला से गार्डों ने बदसलूकी की

Published

on

Loading

Nawaz-suitलंदन। एक ओर पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव गहराता जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शॉपिंग करने में व्यस्त हैं। और तो और शॉपिंग स्टोर में नवाज शरीफ की फोटो ले रही एक महिला के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स ने बदसलूकी भी की। गार्ड्स ने महिला से पूछा कि मॉल में तुम अपने मेहरम (पुरुष साथी) के साथ क्यों नहीं आईं?

एक अखबार की खबर के मुताबिक, लंदन स्थित डेटा साइंटिस्ट शोएब तैमूर ने ट्वीट किया है कि व्हाट्स-ऐप ग्रुप पर एक परिचित ने नवाज शरीफ को फैशन स्टोर हैरोड्स में गुच्ची जूते खरीदते देखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने जब शरीफ की फोटो लेनी चाही तो सुरक्षा में तैनात गार्ड ने महिला के साथ बदसलूकी की। उन्होंने महिला से फोन छीन लिया और सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। बाद में महिला को पाकिस्तान हाई कमीशन ले जाया गया। जहां उस से कई सवाल पूछे गए।

इस पूरे वाकये पर पाकिस्तान में मौजूद पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने कहा है कि एक तरफ पूर्वी सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव है और नवाज लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन में नवाज शरीफ की शॉपिग करते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो गई है। लोगों ने नवाज शरीफ के लदंन में शॉपिंग को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending