Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 486 अंक ऊपर

Published

on

Loading

Sensex increaseमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 485.68 अंकों की तेजी के साथ 28,141.64 पर और निफ्टी 155.10 अंकों की तेजी के साथ 8,716.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 13.12 अंकों की तेजी के साथ 27,669.08 पर खुला और 485.68 अंकों या 1.76 फीसदी तेजी के साथ 28,141.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,159.54 के ऊपरी और 27,590.10 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। मारुति (4.69 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.64 फीसदी), आईटीसी (4.51 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.40 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस (2.71 फीसदी), इंफोसिस (1.37 फीसदी), एनटीपीसी (1.27 फीसदी), सन फार्मा (1.06 फीसदी) और ओएनजीसी (0.94 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.05 अंकों की तेजी के साथ 8,570.35 पर खुला और 155.10 अंकों या 1.81 फीसदी तेजी के साथ 8,716.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,722.40 के ऊपरी और 8,537.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 227.77 अंकों की तेजी के साथ 13085.24 पर और स्मॉलकैप 217.48 अंकों की तेजी के साथ 13,153.14 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (4.83 फीसदी), वाहन (3.46 फीसदी), वित्त (2.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.79 फीसदी) और बैंकिंग (2.76 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार शेयरों -सूचना प्रौद्योगिकी (1.25 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), दूरसंचार (0.50 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.32 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,913 शेयरों में तेजी और 915 में गिरावट रही, जबकि 104 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending