Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विद्या साथ काम करना कैरियर की बड़ी पसंद : पल्लवी शारदा

Published

on

Loading

विद्या साथ काम करना कैरियर की बड़ी पसंद : पल्लवी शारदामुंबई | अभिनेत्री पल्लवी शारदा ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड विजेता विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे कैरियर की बड़ी पसंद में शामिल है। पल्लवी विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘बेगम जान’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पल्लवी ने कहा, “इसमें मेरा चरित्र बहुत मजबूत है। इस किरदार का फिल्म में अपना ग्राफ है और एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन मुख्य रूप से विद्या के साथ काम करना मेरे कैरियर की बड़ी पसंद में शामिल रहा वह एक असाधारण इंसान और अभिनेत्री है।”

उन्होंने कहा, “वह विद्या और श्रीजीत मुखर्जी के साथ कार्य करने को प्राथमिकता देती हैं।”

‘बेगम जान’ पर पल्लवी ने कहा, “यह फिल्म मानव विजय की एक कहानी है। यह कहानी एक मजबूत महिला के बारे में है। मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा होना बहुत रोमांचक है। इस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका पाना दुर्लभ है।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending