Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लीबिया में नाव डूबने से 240 लोगों की मौत

Published

on

लीबिया, प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स, यूरोप, ग्रीस

Loading

त्रिपोली। लीबिया तट के निकट भूमध्य सागर में रबड़ की दो नावों के डूबने से कम से कम 240 प्रवासी लोगों की मौत हो गई है। ये लोग नावों में सवार होकर संभवत: यूरोप जा रहे थे। यह जानकारी शुक्रवार को स्पेन की एक सहायता संगठन ने दी।

लीबिया, प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स, यूरोप, ग्रीस

प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स नाम के एक सहायता दल ने कहा कि रबड़ की डूबी हुई नावों के निकट उसने पांच शव निकाल लिए हैं। सहायता दल के एक कर्मचारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त प्रत्येक नौका में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। बचाव कार्य में तालमेल स्थापित करने वाले इटली के तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने भी पांच शव निकाले जाने की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि प्रवासियों से भरी नावों के डूबने की घटनाएं आम हैं, क्योंकि मानव तस्कर इनमें क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठा देते हैं। गत साल नौका दुर्घटनाओं में पांच हजार प्रवासियों की मौत हो गई थी। वैसे इस साल लीबिया से इटली होकर यूरोप जाने वाले प्रवासियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि तुर्की और ग्रीस के बीच मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इटली के तटरक्षक बल ने कहा कि विगत कुछ सप्ताहों में उसने 40 से अधिक बचाव अभियान चलाए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending