Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लालू यादव के 22 ठिकानों पर आयकर छापेमारी, बेनामी संपत्ति मामले में कसा शिकंजा

Published

on

लालू, आयकर छापेमारी, बेनामी संपत्ति, शिकंजा

Loading

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग ने लालू यादव के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में दिल्ली-एनसीआर के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है।

लालू, आयकर छापेमारी, बेनामी संपत्ति, शिकंजा

विभाग ने आज सुबह करीब आठ बजे से ही यह छापेमारी शुरू कर दी। ये छापे एक हजार करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े बताए जा रहे हैं। यहीं नहीं लालू यादव के बेटों और दामाद सहित सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के घर पर भी छापेमारी जारी है।

दिल्ली के घिटोरनी स्थित शकुंतला फार्म पर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। बता दें कि शकुंतला फार्म प्रेमचंद गुप्ता के नाम पर है और शकुंतला फार्म में लालू का परिवार रहता है। इसके अलावा बिजवासन, सैनिक फार्म की प्रॉपर्टी और गुरुग्राम में भी है प्रॉपर्टी।

गौरतलब है कि भाजपा नेता सुशील मोदी लगातार लालू की अवैध संपत्ति को लेकर खुलासे करते रहे हैं और इस मामले में उन्होंने करीब 40 दस्तावेज पेश किए थे। कल नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अगर इस मामले में विपक्ष के पास कोई प्रूफ है तो वो जांच करा लें। इस बयानबाजी और तमाम हलचल के बाद आज सुबह 8.30 से ही आयकर विभाग ने छापेमारी करनी शुरू कर दी है।

उधर, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पिछले सप्ताह इस कथित खरीद-फरोख्त की जांच कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि यादव की बेटी मीसा भारती ने राज्यसभा चुनाव में दिए हलफनामे में इस कथित लेन-देन का खुलासा नहीं किया था। यह खरीद-फरोख्त उस दौरान की गई जब लालू यादव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री थे।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending