Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ: वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर IAS Officer का शव मिलने से हडक़म्प

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ में बुधवार सुबह 2007 के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक अधिकारी अनुराग तिवारी बहराइच जिले के रहने वाले थे और उनका शव सरकारी मीराबाई वीआईपी गेस्ट हाउस के पास बरामद हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तिवारी की मौत का पता नहीं चल सका है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस तिवारी की मौत के कारणों की जांच के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोशिश की जा रही है जिससे यह पता लग सके कि त्रिपाठी यहां किस काम से आए थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस ने इसके बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए पुष्टि की कि अधिकारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। पुलिस को शुरुआती जांच में अनुराग के शव से कुछ चोंट के निशान मिले हैं लेकिन अभी मौत की वजह बता पाना मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक, 2007 बैच के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे। सूत्रों के मुताबिक उनके पारिवारिक संबंध ठीक नहीं थे। इस वजह से वह अक्सर डिप्रेशन में रहते थे।

गौतलब है कि पिछले साल दिसंबर में यूपी कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending