मुख्य समाचार
लखनऊ मेट्रो अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : अखिलेश
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों ने जितनी तेजी से काम किया है, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने लखनऊ मेट्रो की शुरुआत कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के बाद यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने इतना अच्छा काम कर देश में एक उदाहरण पेश किया है। इससे जनता के बीच एक अच्छा संदेश गया है कि समाजवादियों की कथनी करनी में अंतर नहीं है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर, बनारस और इलाहाबाद में भी मेट्रो रेल की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक समाजवादियों ने जो वादा किया उसे पूरा किया। चुनावी घोषणा पत्र को चुनाव से पहले ही पूरा कर दिया है।
अखिलेश ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे भी समय से पहले बनकर तैयार हुआ है। इससे लोगों को बड़ी सहूलियतें मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने उन आरोपों का जवाब भी दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के समय किसी केंद्रीय नुमाइंदे को नहीं भेजा गया।
इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, “कुछ लोग इस पर भी राजनीतिक कर रहे हैं कि इनको बुलाया और इनको नहीं बुलाया। हम कहना चाहते हैं कि हम मेट्रो में आज बैठने नहीं जा रहे हैं लेकिन जिस दिन बैठेंगे उस दिन सभी को बुलाएंगे।”
मुख्यंमत्री ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र की बैंकों में कितना पैसा पहुंचाया गया इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
अखिलेश ने मेट्रो परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी लोगों की मेहनत की वजह से ही आज लखनऊ को इतना बड़ा तोहफा मिला है।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार