Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रैनसमवेयर ‘Wannacry’ का अगला टारगेट बैंक, देश के 60 फीसदी ATM हाई रिस्क पर

Published

on

Loading

रैनसमवेयर ‘Wannacry’ के दुष्प्रभावों को देखते हुए आईटी विशेषज्ञों ने यूजर्स को सावधान किया है कि प्रभावित संस्थानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों को संदेह है कि हमले का अगला निशाना बैंकिंग सेक्टर होगा। भारत में 60 फीसदी एटीएम हाई रिस्क पर हैं। ये एटीएम कभी भी साइबर हमले के शिकार हो सकते हैं। खतरे के आभास के कारण बैंकों ने एहतियातन पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले कुछ एटीएम को बंद कर दिया है।

वजह यह है कि भारत में अभी ज्यादातर एटीएम विंडोज एक्सपी पर चल रहे हैं जो कि काफी पुराना सॉफ्टवेयर है। ऐसे में हैकर्स के लिए इन एटीएम पर अटैक करना आसान है। देश में 2 लाख से अधिक एटीएम हैं। ऐसे में 1.25 लाख से अधिक एटीएम पर साइबर हमले का खतरा है।

रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे रैनसमवेयर पर सरकारी संगठन सीईआरटी-इन के निर्देशों का पालन करें। रैनसमवेयर ने 150 से अधिक देशों में विभिन्न आईटी नेटवर्कों को प्रभावित किया है।

कंप्यूटर लॉक कर फिरौती मांगने वाले इस वायरस से बचने के लिए आरबीआई ने बैंको को अलर्ट किया है कि वे एटीएम का सॉफ्टवेयर अपडेट करके रखें। साथ, सरकार ने भी इस दिशा में तेजी दिखाते हुए 50 लाख सरकारी सिस्टमों को भी अपग्रेड कर दिया है। साथ ही संवेदनशील मंत्रालयों को स्टैंडअलोन मोड पर काम करने की सलाह दी है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, शुभमंगला ने बताया, ‘बहुत सारे प्रभावित राज्य हैं। इसमें सबसे पहली चीज है यह है कि वे यह नहीं देख रहे हैं कि कौन सा सिस्टम प्रभावित है।‘

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending